फतेहपुर, मई 16 -- बिंदकी। प्रमुख सड़कों में संचालित होटलों में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस नकेल कसती जा रही है। बीती रात लखनऊ की टीम ने एक होटल में छापामारी कर एक नाबालिक को बरामद कर ले गए। पूर्व में भी एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की थी। माना जा रहा है कि अन्य होटलों पर भी पुलिस की नजर बनी है। बिंदकी के खजुहा मार्ग स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधिया पाई गई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसके अभी एक सप्ताह नहीं बीता की बीती रात कुंवरपुर रोड नवीन गल्ला मंडी के प्रमुख गेट के पास संचालित होटल में लखनऊ की टीम ने छापा मार दिया। जहां से पुलिस ने एक नाबालिक को बरामद करते हुए अपने साथ ले गई। बताते है नाबालिक का कई दिनों से होटल में आना जाना रहता था। जिसकी सूचना मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद से नग...