होटलों पर चला अभियान, 67 चिंह्नित
कानपुर, जून 1 -- कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर भर के होटलों के खिलाफ अभियान चलाया। ऐसे 67 होटलों को चिह्नित किया है जहां अवैधानिक गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी, आगमन रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। बीते दिनों पुलिस ने पश्चिम जोन साउथ जोन के होटलों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जेसीपी कानून व्यवस्था विपिन ताडा ने बताया कि होटलों में देह व्यापार, नशा समेत कई अवैधानिक गतिविधियों की सूचनाएं मिलने पर कमिश्नरेट पुलिस ने अभियान चलाया था। पुलिस के मुताबिक चार सौ से ज्यादा होटलों की जांच की गई, जिसमें 67 होटल चिह्नित किए गए हैं। इन होटलों के सीसीटीवी, रजिस्टर आदि चेक किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.