पिथौरागढ़, दिसम्बर 19 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू की ओर से महिला अपराध व बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर के ऐचोंली, कुमौड़ व पिथौरागढ़ के होटल, ढाबों व निर्माणाधीन कार्यस्थलों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शर्मा ने दुकानों व निर्माणाधीन कार्यस्थल में काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों का सत्यापन किया, साथ ही दुकान संचालकों व भवन स्वामियों से बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को न रखने की हिदायत दी। टीम में कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल निर्मल किशोर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.