चंदौली, जून 4 -- धीना। नरवन क्षेत्र में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर बुधवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम राजेश कुमार से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया का विरोध किया। साथ ही इसकी जांच कराने और उसे तत्काल रोकने की मांग किया। किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग रेलवे की भूमि में खंभे गाड़कर चक निर्धारण कर रहा है। इससे भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसानों ने कहा कि पंडित दीनदयाल नगर से पटना एवं गया रेलखंड के किनारे बसे गांवों में चकबंदी विभाग की ओर से रेलवे की भूमि को लेकर गलत तरीके से चक काटे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मानकों की अनदेखी कर बेसमेंट में चल रहे रेस्टोरेंट, क्लीनिक और कोचिंग रेलवे की वास्तविक भूमि 240 से 250 कड़ी तक है। जबकि चकबंदी विभाग 140 कड़ी को 150 कड़ी दर्शाकर किसानों की जमीन का चक निर्...