नवादा, अप्रैल 8 -- ईरान और अमेरिका-इजाराइल जंग की तपिश का असर शादियों वाले घरों के बजट पर पड़ने लगा है। हालत यह है कि पिछले साल की तुलना में इस साल शहर से लेकर कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटलों और मैरेज हॉल की बुकिंग चार्ज 20 से 30% तक बढ़ गई है। मेन्यू तो घटे ही, साथ में सजावट में भी भारी कटौती की जा रही है। इसकी वजह युद्ध के कारण लेबर कॉस्ट, बिजली और साज-सज्जा के सामानों के दाम बढ़ना बताई जा रही है। कैटरिंग संचालकों के लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती रसोई गैस यानी कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता और उसकी बढ़ती कीमतें हैं। नवादा के दुल्हन बैंक्वेट हॉल से जुड़े एक प्रमुख कैटरर महेन्द्र कुमार होमलाईट बताते हैं कि सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि रिफाइंड तेल, मसालों और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले हम 500 में एक अच्छी थाली (प्लेट) दे पाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.