रुडकी, मार्च 28 -- शहर के होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होटलों और ढाबों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे आठ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपयोग के लिए रियायती दरों पर मिलने वाले गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकना था। टीम ने अचानक होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में पहुंचकर वहां इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडरों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.