होटल, स्कूल और अस्पताल के भूखंड लेने का अंतिम मौका
नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में होटल, अस्पताल, नर्सरी स्कूल समेत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए भूखंड लेने का अंतिम मौका है। यमुना विकास प्राधिकरण की पांच अलग-अलग भूखंड योजनाओं में 30 और 31 मई को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद दोबारा तिथि नहीं बढ़ेगी। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने 28 जनवरी को होटल के 10 भूखंड, कॉमर्शियल फुटप्रिंट के आठ भूखंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 10 भूखंडों की योजना निकाली थी। योजना के तहत पांच से अधिक बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। वहीं, अब अंतिम समय सीमा 31 मई तय की गई है। इसके बाद इन भूखंड योजनाओं में दोबारा तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा नर्सरी स्कूल, अस्पताल और शिशु कल्याण एवं मातृत्व केंद्र व शिशु गृह के लिए भी फरवरी में भूखंड योजना निकाली गई थी। ये सभी योजनाएं सेक्टर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.