रुडकी, मई 1 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसपी ने जिले में चलने वाले होटल, रेस्टोरेंट और बीयर बारों में देर रात तक खुफिया कमरों में डीजे बजाने और शराब परोसने की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस को रात में नियमित चेकिंग कर इन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे बंद या खराब मिलने पर संचालक के खिलाफ चालान और जुमार्ना लगाने के भी निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि अगर कोई घटना हुई और पुलिस को लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...