औरैया, जून 8 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने होटल, ढाबों तथा ओयो होटलों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की गई। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और फायर विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का अनुपालन परखा। अधिकारियों ने होटल एवं ढाबा संचालकों को अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: तारापुर में अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंटों का किया गया अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण उन्होंने कहा कि किसी...