मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गमछा से होज (ब्रेक) पाइप बांधकर ट्रेन चलाने मामले की जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश सिन्हा को सौंप दी गई है। इसमें बताया गया है कि दरभंगा-पाटलिपुत्र मेमू ट्रेन के होज (ब्रेक) पाइप में लीकेज को अस्थायी रूप से दुरुस्त करने के लिए गमछा बांधा गया था।

जांच रिपोर्ट कमतौल में ही लीक होने लगे पाइप को गमछा से बांधकर लोको पायलट ने ट्रेन को रुन्नीसैदपुर तक पहुंचाया था, जहां पर सीतामढ़ी स्टेशन की टीम ने पाइप की मरम्मत की। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोको पायलट ने अपनी सुझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक पाइप को कपड़ा से बांधकर रुन्नी सैदपुर स्टेशन पहुंचाया। इससे परिचालन पर असर नहीं पड़ा। अगर कमतौल में ही ट्रेन को रोकी जाती तो उस रूट की अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो जात...