कानपुर, मई 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फीलखाना क्षेत्र के सवाई सिंह हाते में होजरी दुकानदार विजय चौरसिया का हत्यारोपी रेस्टोरेंट संचालक विशाल गुप्ता पुलिस को चकमा देकर उन्नाव से फरार हो गया। स्कूटी से उन्नाव के सफीपुर में देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने रविवार को दबिश दी थी, हालांकि इससे पहले ही वह भाग निकला। उन्नाव में कुछ रिश्तेदारों व जान पहचान वालों के यहां रुकने की जानकारी आई थी। पुलिस इन लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वर्तमान में पुलिस की हिरासत में 11 लोग हैं।सिरकी मोहाल निवासी विजय चौरसिया की शुक्रवार शाम सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र हत्याकांड के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी फरार शव सवाई सिंह का हाता के जर्जर मकान की सीढ़ियों पर मिला था। वह घटना से पूर्व अपनी दुकान पर थे। रेस्टोरेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.