पिथौरागढ़, जून 28 -- पिथौरागढ़। मुनस्यारी होकरा गांव के ग्रामीणों को ऑक्सीजन मशीन मिली है। रविवार को होकरा के ग्राम प्रधान सन्तोष कुमार ने बताया कि स्वर्गीय हीरा देवी की स्मृति में उनके परिजनों ने होकरा के ग्रामीणों को ऑक्सीजन मशीन भेंट की है। प्रधान कुमार ने कहा यह जनसेवा और मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक व सराहनीय पहल है। ग्रामीणों ने हीरा देवी के परिजनों का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...