नई दिल्ली, मई 24 -- BYD भारत में अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस PHEV SUV का नाम BYD Sealion 6 हो सकता है। कंपनी इसे Honda ZR-V के राइवल के तौर पर लॉन्च करेगी। इसकी एंट्री अगले महीने यानी जून में हो सकती है। कंपनी पिछले करीब डेढ़ साल से इसकी लोकल टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नए टीजर में एक नए प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल के लॉन्च की बात कही गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Sealion 6 ही है।अब चीन में नहीं होती सेल इस टीजर में कंपनी का दावा है कि अब ग्राहकों की 'इलेक्ट्रिक या पेट्रोल, 'रेंज या साइलेंस' और 'पावर या माइलेज' में से किसी एक को चुनने की समस्या हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। यानी, ये सारी खूबियां एक ही कार में मिलने वाली हैं। एक्सपर्ट्स का मानना...