नई दिल्ली, अगस्त 14 -- स्कोडा ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज सेडान Slavia Facelift का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। कंपनी इसे भारत में 18 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगी। टीजर में कार की सिल्हूट और ओवरऑल प्रोफाइल दिखाई गई है, जो मौजूदा स्लाविया से काफी मिलती-जुलती है। यानी कार के बेसिक बॉडी शेप, रूफलाइन और प्रोपोर्शन में बड़े बदलाव नहीं होंगे। हालांकि, एक्सटीरियर डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।नया फ्रंट डिजाइन स्लाविया फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया डिजाइन किया गया ग्रिल दिया जा सकता है, जिसमें नई स्कोडा कारों की तरह इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा LED हेडलैंप्स के इंटर्नल डिजाइन में बदलाव, नए फ्रंट और रियर बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्ही...