नई दिल्ली, अगस्त 24 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की अपकमिंग ADV160, Rebel 300, XR300L और XR300 Rally की अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार देश के कई ऑथराइज्ड होंडा BigWing डीलरशिप सोशल मीडिया के जरिए इनकी बुकिंग या बुकिंग इंटरेस्ट लेने की शुरुआत करने का प्रोमोशन कर रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।डीलर्स ने शुरू किया बुकिंग प्रमोशन देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑथराइज्ड होंडा BigWing डीलर्स के शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में ADV160, XR300 Rally और Rebel 300 के लिए बुकिंग उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि होंडा इन नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में लगी है। हालांकि, जब तक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक इन बुकिंग्स को डीलर-लेवल बुकिं...