होंडा ने लॉन्च किया इतना शानदार मैक्सी स्कूटर, E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगा; 157cc के इंजन से लैस
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया मैक्सी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस एडवेंचर-स्टाइल वाले मैक्सी-स्कूटर का नाम ADV 160 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इस मैक्सी स्कूटर का सीधा मुकाबला यामाहा एरोक्स 155, हीरो ज़ूम 160, TVS एनटॉर्क 150 और अप्रिलिया SR 175 जैसे मॉडल से होगा। हालांकि, अपने करीबी राइवल्स के मुकाबले इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कंपनी होंडा ADV 160 को अपनी रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचेगी। ADV 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 16.09bhp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। यह E85 फ्यूल के साथ भी चल सकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.