नई दिल्ली, मई 15 -- भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा की सेडान कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। होंडा ने बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। एक बार फिर होंडा अमेज (Honda Amaze) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। होंडा अमेज ने बीते महीने कुल 2,856 यूनिट कार की बिक्री की। इस दौरान अमेज की बिक्री में सालाना आधार पर 41 पर्सेंट की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 2,019 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।11% बढ़ गई एलिवेट की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा की दमदार एसयूवी एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने अप्रैल महीने में 11 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,036 यूनिट की बिक्री की। जबकि...