नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपना मैक्सी स्कूटर X ADV भारतीय बाजार से बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि इस स्कूटर की सेस्स काफी कमजोर थी। इस वजह से कंपनी ने इसे भारतीय पोर्टफोलियो से हटा दिया। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में इसका अपडेटेड वर्जन पेश किया था। इसमें कई फंक्शनल अपडेट के साथ-साथ स्टाइल में सुधार और नए कलर्स को शामिल किए गए थे। वहीं, पावरट्रेन पहले जैसा ही था। इसके बाद भी ये ग्राहकों को खींचने में नाकाम रहा। होंडा X-ADV की सड़क पर काफी खूबसूरत दिखाई देता था, ऐसे में नए मॉडल में इसका लुक और भी ज्यादा शार्प और प्रभावशाली हो गया है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताओं में डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ DRLs शामिल हैं। इसके चारों ओर तराशी हुई पैनलिंग देखी जा सकती है, जो इस एडवे...