नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- होंडा ने मोटरसाइकिल के लिए अपनी राइडर असिस्टेंस सिस्टम के तौर पर नई सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी पेश की है। यह सिस्टम रडार सेंसर का उपयोग करके आसपास के यातायात की निगरानी करता है। वहीं, राइडर का ध्यान हटने वाली स्थितियों का पता लगाकर उसे अलर्ट देती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग असिस्टेंस और ग्रुप में राइडिंग के लिए विशेष तौर से डिजाइन की गई सुविधाएं भी शामिल हैं। हालांकि, कई मॉडर्न मोटरसाइकिलें, जैसे BMW, KTM, डुकाटी पहले से ही रडार-बेस्ड असिस्टेंस दे रही है। होंडा ने इससे पहले डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ इंटीग्रेटेड किया है। होंडा सेंसिंग राइड टेक्नोलॉजी की खास बातेंहोंडा सेंसिंग राइड का मुख्य आधार मोटरसाइकिल के आगे और पीछे स्थित मिलीमीटर-वेव रडार यूनिट की एक जोड़ी है। ये सेंसर रेडियो तरंगें...