नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भारतीय कार मार्केट में होंडा की गाड़ियों की बिक्री पिछले कुछ सालों से अच्छी नहीं चल रही है। खासकर SUV के मामले में कंपनी मारुति सुजुकी, टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों से पीछे रह गई है। अब होंडा अपनी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले कुछ सालों में भारतीय मार्केट में चार नई SUV उतार सकती है। इनमें एक इलेक्ट्रिक SUV, एक हाइब्रिड SUV और दो पेट्रोल SUV शामिल हैं। इनमें से एक SUV इसी साल दिसंबर में सामने आ सकती है। जबकि बाकी मॉडल 2027, 2028 और उसके बाद मार्केट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं होंडा की इन चारों नई SUV में क्या कुछ खास होगा।होंडा 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV होंडा की पहली नई एसयूवी 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV होगी। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में जापान मोबिलिटी शो में इसका कॉन्सेप...