नई दिल्ली, मई 3 -- SUVs के ट्रेंड के बीच सेडान्स की भी मांग बनी हुई है। सेडान्स में आपको बेहतर कंफर्ट और राइड क्वॉलिटी मिलती है। अगर आप भी सेडान्स के फैन हैं और अपने लिए नई सेडान लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मार्केट में कुछ बेहतरीन ऑप्शन आने वाले हैं। इनमें स्कोडा, होंडा और फॉक्सवैगन की सेडान्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सेडान्स के बारे में।Honda City Facelift होंडा 22 मई 2026 को भारत में अपनी नई सिटी को लॉन्च करने वाली है। यह एक फेसलिफ्ट होगा। कंपनी अगले 2028 में सिटी का नेक्स्ट जेनरेशन लाएगी। तब तक सिटी के सेल नंबर्स को बनाए रखने के लिे यह फेसलिफ्ट लाया जा रहा है। इस वक्त मार्केट में सिटी का 5th जेनरेशन मौजूद है। कंपनी ने इसे 2019 में लॉन्च किया था और इसे 2023 में अपडेट दिया गया था। 5th जेनरेशन सिटी के दूसरे फेसलिफ्ट में बं...