हॉस्पिटल संचालक के बेटे से वसूली लाखों की रंगदारी
आगरा, मार्च 18 -- नीट की तैयारी कर रहे छात्र को अपने से बड़ी उम्र के युवक से दोस्ती महंगी पड़ गई। युवक ने अपने रौब का जलवा दिखाया। विधायक के पास लगी गाड़ी में घुमाया। भीड़ देख गाड़ी का सायरन बजाया। यह देख छात्र प्रभाव में आ गया। उसके बाद शुरू हुआ वसूली का खेल। धीरे-धीरे करके आरोपित ने छात्र से 5.85 लाख रुपये वसूल लिए। रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित छात्र के पिता ने एत्मादुद्दौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हॉस्पिटल संचालक जेपी त्यागी ने बताया कि वह भाजयुमो में पदाधिकारी हैं। उनका बेटा सनी मेडिकल की तैयारी कर रहा है। भगवान टॉकीज के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था। उनका घर सरजू विहार, अग्रसेनपुरम फेस टू में है। बेटे की दोस्ती मुकुल कुशवाह से थी। मुकुल कुशवाह ने कुछ माह पूर्व उनके बेटे की मुलाकात रवि राघव से कराई। रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.