किशनगंज, मार्च 14 -- किशनगंज । किशनगंज शहर के हॉस्पिटल रोड में बुधवार की रात एक सड़क दुर्घटना में शहर के दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संजय सिंह और डिंपल शर्मा के रूप में हुई है। वे दोनों थार वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां से गम्भीर रूप से घायल डिंपल शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर लोहे के बैरिकेड लगाए गए थे। हालांकि, चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ था। उक्त वाहन अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में द्वारा दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ...