लातेहार, मार्च 17 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के हॉस्पिटल रोड में मंगलवार को जिला परिषद की जमीन एवं अतिक्रमित भूमि की मापी की गई। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर अंचल कार्यालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की मापी कर सीमांकन किया। मापी कार्य में अंचल अमीन,राजस्व उपनिरीक्षक और अंचल निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने जमीन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की । इस दौरान पुरुषोत्तम टंडन, अमित गुप्ता और मनीर अंचल कर्मी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। मापी कार्य पर नजर बनाए रखी हैं। प्रशासन के अनुसार मापी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...