हॉस्पिटल में 76 वर्षीय बुजुर्ग का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट
मथुरा, मई 30 -- केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षित जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने 76 वर्षीय वृद्ध सुनील दास का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कर उन्हें वर्षों पुराने असहनीय घुटने के दर्द से राहत दिलाई है। यह पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। राधाकुंड की राधानगर कॉलोनी के निवासी सुनील दास पिछले छह वर्षों से गंभीर घुटने के दर्द से परेशान थे। चलना-फिरना और दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया था। 18 मई को अस्पताल में जांच के दौरान डॉ. हर्षित जैन ने पाया कि उनका घुटना पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसके बाद सर्जरी की सलाह दी गई। ऑपरेशन डॉ. हर्षित जैन के मार्गदर्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामधन, डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. भव्य ने किया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.