मथुरा, मई 1 -- एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के जनरल सर्जरी विभाग में एक जटिल अपेंडिसाइटिस का सफल उपचार किया गया। 36 वर्षीय मरीज मनोज कुमार, जो लंबे समय से बार-बार पेट दर्द से पीड़ित थे, को अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद अपेंडिक्स ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। डॉ. विक्रम गोयल ने अपनी सर्जरी टीम व एनेस्थेटिस्ट डॉ. पूजा शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान अपेंडिक्स अत्यधिक सूजा हुआ मिला और ओमेंटम व सीकम से चिपका हुआ था, जिसे सावधानीपूर्वक अलग कर अपेंडिक्स को निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य रही और उन्हें स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रामबंदन चौहान ने इसे जटिल मामला बताते हुए सफल उपचार पर टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...