हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
मथुरा, मई 28 -- आकाश सिम्स हॉस्पिटल में डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर, हार्मोन डिसऑर्डर एवं इंफेक्शन से संबंधित मरीजों के लिए नि:शुल्क इंटरनल मेडिसिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दाऊदयाल त्यागी एवं डॉ. कुलवंत सिंह ने 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। साथ ही रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत की छूट भी दी गई। कैम्प में डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर तथा मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की जांच की गई। आकाश सिम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि बृजवासियों का बेहतर स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है और अस्पताल समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.