मथुरा, मार्च 28 -- सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) हॉस्पिटल में नवजात शिशु और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नि:शुल्क पीडियाट्रिक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। शिविर में वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रितेन गोयल ने 40 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क परामर्श दिया। साथ ही ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांचें नि:शुल्क की गईं, जबकि रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत छूट दी गई। कैम्प में सर्दी-जुकाम, बुखार, दस्त और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। कैम्प में आए लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. रितेन गोयल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके स्वस्थ रहने से ही देश स्वस्थ रहेगा। उन्होंने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल में बृज क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ...