हॉस्पिटल में लगा नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेल्थ कैम्प
मथुरा, जून 4 -- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आकाश सिम्स हॉस्पिटल में नि:शुल्क ओरल कैंसर स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इसमें कैंसर सर्जन डॉ. यशस्वी चौधरी ने लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया तथा मुंह की स्क्रीनिंग की। वहीं रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत छूट भी प्रदान की। डॉ. यशस्वी चौधरी ने कहा कि कैम्प में मथुरा, वृन्दावन, भरतपुर, राया, अलीगढ़, हाथरस, होडल, कोसी, फरह एवं आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं या पिछले पांच वर्षों में तम्बाकू छोड़ चुके हैं, उन्हें नियमित रूप से स्क्रीनिंग करानी चाहिए। उन्होंने कैंसर के शुरुआती लक्षणों जैसे मुंह में छाला, खांसी में खून आना, लंबे समय तक खांसी रहना, स्तन या शरीर में गांठ, निगलने में परेशानी अथवा आवाज में बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.