मथुरा, फरवरी 19 -- मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में नाक, कान एवं गला रोग से पीड़ित मरीजों के लिए नि:शुल्क ईएनटी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु जैन एवं डॉ. नीलम प्रजापति ने 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसमें ओडियोमैट्री, रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जांचों पर 30 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई। कैम्प में कान से कम सुनना, कान में पानी की समस्या, नाक की हड्डी टेढ़ी होना, मुंह में छाले, गले में गांठ, कान का फटा पर्दा और साइनस से संबंधित रोगों के मरीजों की जांच की गई। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि नाक, कान और गला शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.