हॉस्पिटल में मारपीट-तोड़फोड़ में गवाह मुकरे, आरोपी बरी
आगरा, मई 21 -- हॉस्पिटल स्टॉफ से गाली गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ के मामले में गवाह मुकर गए। अदालत ने आरोपित हेमंत उर्फ महेंद्र निवासी शाहगंज को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए। वादी गजेंद्र सिंह ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज करा बताया था कि 14 फरवरी 2016 की दोपहर आरोपित अन्य 20-25 व्यक्तियों के साथ बेहोशी की अवस्था में एक लड़की को लेकर हॉस्पिटल आए। उन्होंने कहा जल्दी से डॉक्टर को बुलाकर इलाज शुरू करो। लड़की ने जहर खा लिया है। नाम पता ज्ञात करने के बाद जहर के सेवन का मामला होने के कारण हॉस्पिटल की ओर से थाना शाहगंज पुलिस को सूचना देने की बात करने पर आरोपित व अन्य भड़क गए। उन्होंने वादी समेत अन्य के साथ मारपीट की और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। वादी समेत दो की गवाही हुई। दोनों ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.