फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- थाना उत्तर के कोटला रोड स्थित ओम कॉलोनी के समीप एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक प्रसूता और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पता चलते ही मृतका के पिता परिवार सहित अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने काफी समझाने के बाद मामला शांत कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर बाद पहुंचकर लापरवाही के चलते अस्पताल को सील कर दिया। थाना उत्तर के मोहल्ला हरी नगर टापा खुर्द निवासी 26 वर्षीय भावना पचौरी पत्नी आकाश पचौरी को सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे ओम कॉलोनी स्थित न्यू कामायनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। उसने आपरेशन...