गिरडीह, मार्च 6 -- गावां, प्रतिनिधि। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ व स्वास्थकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को ले गुरुवार को गावां सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी के परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि बुधवार को होली के दिन सभी कर्मी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। अचानक दर्जनों की संख्या में लोग सीएचसी आ गए व तोड़फोड़ करने लगे। वहीं तैनात कर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। गौरतलब है कि होली के दिन बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। एम्बुलेंस नही मिलने पर ग्रामीणों ने परिसर में हंगामा व तोड़फोड़ की थी। धरना की सूचना पर गिरिडीह सीएस डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्ला सीएचसी पहुंचे व धरना पर बैठे सभी कर्मियों से बात की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सीएचसी के संचालन में भारी मनमानी बरते जाने की बात की। ग्रामीणों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.