हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं की तीन घंटे तक हुई पड़ताल
सहरसा, जून 20 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के पूरब बाजार स्थित पुरानी राइस मिल परिसर में संचालित अनिका हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने करीब तीन घंटे तक गहन जांच की। डीडीसी गौरव कुमार, नगर आयुक्त प्रभात झा, एसडीओ श्रीयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी श्यामसुंदर प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने मरीजों के भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। अस्पताल में उपलब्ध अभिलेखों, कर्मियों की उपस्थिति पंजी, जांच कक्ष, एक्सरे सुविधा, दवा दुकान तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। कई महत्वपूर्ण कागजातों की तस्वीरें अधिकारियों ने अपने मोबाइल में भी सुरक्षित कीं。
अस्पताल की स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.