हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट और कामर्शियल काम्प्लेक्स में हुई जांच
मऊ, जून 5 -- मऊ, संवाददाता। दिल्ली में भीषण अग्निकांड के बाद अग्नि शमन विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और शहर कोतवाल के संयुक्त नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने आधा दर्जन से अधिक हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट और कामर्शियल काम्प्लेक्स में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई होटलों और हॉस्पिटलों में मानक के अनुरुप व्यवस्था नहीं होने पर नोटिस की चेतावनी के साथ व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया गया। उच्चाधिकारियों ने संचालकों को चेताया कि मानक के अनुरुप आग से बचाव के इंतजाम नहीं होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में दो दिन पूर्व भीषण अगलगी में 21 लोगों की मौत के बाद अग्नि शमन विभाग चौकस हो गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड के बाद जागा अग्निशमन, चलाया चेकिंग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.