मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का एक छात्र 29 सितंबर को रातभर बाहर रहा। उसने हास्टल के उपस्थिति/आवागमन रजिस्टर में अपने दोस्त से फर्जी हस्ताक्षर करा दिया। मामले में मुख्य छात्रावास अधीक्षक की तहरीर पर पाकबड़ा पुलिस ने दोनों एमबीबीएस छात्रों पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। टीएमयू के मुख्य छात्रावास अधीक्षक विपिन जैन ने पाकबड़ा थाने में एमबीबीएस 2023-24 बैच के छात्र मोहम्मद आतिफ खान और जुनुल आबिदीन के खिलाफ जालसाजी की एफआईआर दर्ज है। दर्ज रिपोर्ट में विपिन जैन ने बताया कि एमबीबीएस 2023-24 बैच का छात्र जैनुल आबिदीन 29 सितंबर की रात अपनी क्लासमेट के साथ रातभर हॉस्टल से बाहर था। हॉस्टल से बाहर रहने के बावजूद उसकी उपस्थिति दिखाने के लिए उसके रूममेट मोहम्मद आतिफ खान ने उपस्थ...