हॉस्टल से छात्र की बाईक चोरी
रांची, अप्रैल 20 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डीएवी हेहल स्कूल के पीछे स्थित सागर बॉयज हॉस्टल में रहने वाले विजय कुमार की बाइक शनिवार की रात चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार ने शनिवार रात रोज की तरह अपनी बाइक हॉस्टल परिसर में खड़ी कर दी थी और सोने चले गए। रविवार सुबह जब वे उठे तो बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि देर रात करीब तीन बजे दो चोर स्कूटी से हॉस्टल पहुंचे। यह भी पढ़ें- पताही में मंदिर का ताला तोड़ दान पेटियां उठा ले गए चोर उनमें से एक ने अपने साथ लाए औजार से बाइक का लॉक तोड़ा और दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.