प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के बाद शहर के खेल छात्रावासों में सख्ती कर दी गई है। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के हॉस्टलों में रहने वाले खिलाड़ियों को बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। रात आठ बजे के बाद खिलाड़ियों का मोबाइल जमा कराया जा रहा है। अब दोनों हॉस्टलों में रहने वाले खिलाड़ी प्रशिक्षक की अनुमति लेकर ही बाहर जा सकते हैं। सुबह-शाम अभ्यास के बाद खिलाड़ियों को समय से नाश्ता-भोजन लेने के अलावा पढ़ाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। हॉस्टल में रहने वाले प्रशिक्षक खिलाड़ियों की पढ़ाई पर भी निगरानी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के हॉस्टलों में 60 खिलाड़ी रहते हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्ले...