वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। बीएचयू में शनिवार की देर रात हॉस्टल की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिड़ला ए छात्रावास के अंतःवासी धरने पर बैठ गए। हॉस्टल के सामने छात्रों ने रास्ता भी रोक दिया। इस बीच उन्होंने पथराव भी किया। आरोप था कि हॉस्टल में पेयजल की कमी है। फिलहाल देर रात एक बजे कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रात लगभग 12 बजे छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से भी उनकी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों और वार्डन ने छात्रों को शांत कराया। छात्रों ने वार्डन से लिखित शिकायत की जिसमें वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने, पंखे बनवाने, शौचालय की सफाई आदि मांगें रखी गईं। यह भी पढ़ें- विभावि में अभाविप ने किया धरना प्रदर्शन चर्चा थी कि कुछ देर पहले ही छात्रों के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था।...