भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एलपीजी किल्लत की मार अब शहर में हॉस्टलों और लॉज सहित किराए का कमरा लेकर रहने वाले छात्रों तक भी पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां स्टूडेंट एरिया में मौजूद छोटे होटल और मेस में खानों के व्यंजन सीमित हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ हॉस्टल और लॉज भी एलपीजी की किल्ल्त से परेशान हैं। हालांकि इसको लेकर अन्य लोगों व प्रतिष्ठानों की तरह हॉस्टल व लॉज के संचालकों ने कोयला व लकड़ी का सहारा लिया है।बड़ी खंजरपुर में लॉज का संचालन करने वाले अजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले पिछले पांच दिनों से उनके पास एक भी कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं पहुंचा है। एक-दो दिन तक खुद के घर के लिए इस्तेमाल में लाए गए सिलेंडर से ही मेस का संचालन किया ताकि लॉज में रहने वाले छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पर अब आखिरकार कोयला व लकड़ी के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.