हॉस्टल लौट रही मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, दो आरोपी पकड़े
मेरठ, जुलाई 2 -- मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार देर रात हॉस्टल लौट रही मेडिकल छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि नशे में धुत दोनों युवक छात्रा का पीछा करते हुए हॉस्टल गेट तक पहुंच गए। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं और डॉक्टर मेडिकल थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की छात्रा देर रात घर से लौटकर हॉस्टल जा रही थी। इसी दौरान कॉलेज परिसर के पास दो युवक शराब पी रहे थे। छात्रा को देखकर अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह हॉस्टल पहुंची। आरोप है कि दोनों युवक हॉस्टल गेट तक पहुंचे और हंगामा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के छात्र, छात्राएं और डॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.