जहानाबाद, अप्रैल 6 -- Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे मात्र 5 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे की पहचान उकानी गांव निवासी धनंजय कुमार के बेटे आशु कुमार (5 वर्ष) के रूप में की गई है, जो लोदीपुर स्थित 'गुरुकुल हॉस्टल एंड स्कूल' में यूकेजी का छात्र था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आशु हॉस्टल में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था।हॉस्टल में मिला बच्चे का शव, गर्दन और आंख पर थे चोट के निशान सोमवार की सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल प्रशासन ने आशु के परिजनों को फोन कर सूचना दी कि बच्चे की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह सुनकर परिजन फौरन सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि आशु की मौत हो चुकी थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.