चतरा, अप्रैल 10 -- झारखंड के चतरा में हैरान कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय की तीसरी कक्षा की एक 13 साल की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद पर छात्रा को गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्कूल में हंगामा किया। वहीं हंगामे के बाद पुलिस प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं डीसी के आदेश पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। आइए जानते हैं इस मामले का खुलासा कैसे हुआ।कैसे खुला मामला इस मामले में परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर छात्रा बुधवार को घर चली गई थी। उसकी हालत देख परिजनों को शक हुआ और एक ग्रामीण चिकित्सक से जांच कराई। ज...