नई दिल्ली, जून 15 -- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कि लोहिया संस्थान के छात्रावासों में हफ्ते में दो दिन नॉन वेज बनाकर परोसे जाने की पंरपरा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नॉनवेज देना क्या जरूरी है? इसके अलावा उन्होंने संस्थान के छात्रावास के ग्राउंड पर फैली गंदगी पर नाराजगी जतायी। इसे तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये हैं। राज्यपाल ने एसीएस अमित कुमार घोष को इस पर विशेष ध्यान दिये जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह से कहा कि आप लोग 15 दिन के भीतर संस्थान की व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। राज्यपाल ने 15 दिन बाद स्वयं आकर व्यवस्था देखने की बात कही। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण राज्यपाल दीक्षांत समारोह में न आकर जन भवन से ही ऑनलाइन सम्बोधित किया। समारोह म...