मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पीजी ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार को सांप निकलने से छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। सांप एक कमरे के रैक के अंदर बैठा हुआ था। हॉस्टल के छात्र जब उस कमरे में गये तो सांप पर नजर पड़ी। इसके बाद हॉस्टल के सभी छात्रों को नीचे बुला लिया गया। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में कई बार सांप निकलने की घटना हो चुकी है और विवि प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। हॉस्टल में सफाई नहीं रहने से लगातार सांप निकल रहे हैं। सांप को भगाने का छात्रों ने खुद से प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सांप कमरे से निकला। यह भी पढ़ें- हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में अफरातफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...