हॉस्टल में छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप
रांची, सितम्बर 26 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में पांचवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र के साथ नौवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 21 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी छात्र ने उनके बेटे को डराने-धमकाने के बाद घटना को अंजाम दिया। 22 सितंबर को पीड़ित ने फोन पर रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिठोरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है।स्कूल के निदेशक मोजीब अली ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्कूल में लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.