हॉस्टल में घुसकर बीटेक छात्र से मारपीट का आरोप
जौनपुर, अगस्त 1 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के सीवी रमन छात्रावास में बुधवार की दोपहर बीटेक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से पहुंचे कुछ बाहरी युवक छात्रावास में घुस गए और बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष कुमार मौर्य के साथ मारपीट कर फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कार्य बंद थे। आरोप है कि बाहरी युवक परिसर में आसानी से प्रवेश कर गए और सुरक्षा कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित छात्र का आरोप है कि बीटेक आईटी द्वितीय वर्ष के एक छात्र से कुछ छात्र रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश में बाहरी युवकों को बुलाकर हमला कराया गया। घटना के बाद उसके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और संदेश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.