लखनऊ, मार्च 20 -- बीबीडी थानाक्षेत्र में हॉस्टल के अंदर घुसकर ग्रेजुएशन की छात्रा संग मारपीट की गई। एक युवक के कहने पर तीन लड़कियों ने कमरे में घुसकर घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली छात्रा मां वैष्णवी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दो-तीन लोग उनके हॉस्टल में जबरन घुस आए। तीनों ने छात्रा को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा पर चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया गया। जिससे छात्रा को चोटें आईं। छात्रा ने किसी तरह खुद को बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर घसीटा और नीचे रिसेप्शन तक ले जाकर सबके सामने मारपीट की। छात्रा का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.