हॉस्टल में गंदगी देख भड़के विवि अधिकारी
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह और प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी ने बुधवार को कर्मचारियों के रहनेवाले हॉस्टल का निरीक्षण किया। हॉस्टल परिसर में काफी गंदगी मिली। प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू ने इसपर नाराजगी जतायी। जल्द से जल्द सफाई का निर्देश दिया। अगर हॉस्टल परिसर की सफाई नहीं होगी तो उसे खाली करा लिया जाएगा। कर्मचारी जिस हॉस्टल में रहते हैं उसका भवन भी जर्जर है। कर्मचारियों ने ठीक कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- नये डिग्री कॉलेज में एसी न शौचालय, कैसे करें काम यह भी पढ़ें- 15 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज कर्मचारियों का धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.