भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी पुरुष हॉस्टल संख्या एक सहित अन्य हॉस्टलों में अवैध कब्जा किए लोगों पर विवि कार्रवाई करने विफल साबित हो रहा है। यही वजह है कि पीजी वन में रह रहे अवैध लोगों को रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भी अब तक विवि स्तर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में विवि अधिकारी अपना कार्यक्षेत्र नहीं बता कार्रवाई से पल्ला झाड़ने में लगे हैं, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी (अभाविप) ने ऐसे अवैध लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही हॉस्टल को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को कहा है, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है。 यह भी पढ़ें- सुरक्षा कारणों से कई बाउंड्री की अनुमति के लिए लोकभवन भेजा गया प्रस्तावविवि का ताला तोड़ रह रहे थे लोग पीजी वन में 6 जून को जब अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया...